― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमहिला से छेड़खानी व मारपीट करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

महिला से छेड़खानी व मारपीट करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक गांव निवासी महिला ने थाने पर प्रार्थना-पत्र दिया था कि 11जून दिन रविवार की दोपहर करीब बारह बजे गांव का ही विनय कुमार मोबाइल मांगने के बहाने मेरे घर में घुस गया और छेड़छाड़ करने लगा। मेरे पति बाहर रहते हैं और उपरोक्त व्यक्ति मेरे ऊपर बुरी नीयत रखता है और किसी समय मेरे साथ अप्रिय घटना कर सकता है। प्रार्थना-पत्र के आधार पर विनय के खिलाफ छेड़खानी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कर लिया था। मेडिकल के आधार पर पुलिस ने धारा 376 व 511 की बढ़ोत्तरी कर अभियुक्त विनय (25) पुत्र राज नरायन को बुधवार की सुबह शाहपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Share Now...