जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सरोखनपुर निवासी एक महिला के गले से चेन छींनकर भागने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के सरोखनपुर निवासी महिला के गले से चेन छींनकर भाग रहे एक उचक्के को स्थानीय लोगों की मदद से पकड़कर चालान न्यायालय भेज दिया है। पुलिस की मानें तो सरोखनपुर निवासी दिनेश पाल की पत्नी कविता पाल की लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने सूरज उर्फ राजेश हरिजन पुत्र स्व. संतलाल हरिजन निवासी खजुरन बदलापुर के विरुद्ध लूट का मुकदमा दर्ज करते हुए उक्त अभियुक्त को हिरासत में लेकर चालान न्यायालय भेज दिया है।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
महिला के गले से चेन छींनकर भाग रहा उचक्का गिरफ्तार

Previous article
Next article

