Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमतदान केन्द्र का डीएम ब एसपी ने किया निरीक्षण

मतदान केन्द्र का डीएम ब एसपी ने किया निरीक्षण

  • नगर पंचायत मछलीशहर के 15 बूथों पर पहुंचकर ली जानकारी

जौनपुर धारा, मछलीशहर। बुधवार को दोपहर में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने नगर के बिहारी महिला महाविद्यालय में बने 6, फौजदार इंटर कालेज में बने 7 और प्राथमिक विद्यालय प्रथम में बने 2 बूथों का निरीक्षण किया। उपजिलाधिकारी राजेश कुमार चौरसिया से मतदान के दौरान आने वाली दिक्कत के बारे मे जानकारी ली। उपजिलाधिकारी राजेश कुमार चौरसिया ने बताया कि मतदान के लिए कुल 30 बूथ बनाए गए हैं जिसमें से 15 बूथ उक्त तीनों विद्यालयों में ही बना है। पूर्व में मतदान के दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। कन्या जूनियर हाईस्कूल बूथ संवेदनशील है। जिलाधिकारी ने पोलिंग पार्टियों की रवानगी, वाहनों को खड़ा करने की व्यवस्था आदि के बारे में चर्चा की। मतदान केन्द्र के निरीक्षण के दौरान सीओ अतर सिंह, ईओ बृजकिशोर गौर, प्रभारी निरीक्षक किशोर कुमार चौबे और राजस्व विभाग के चुनाव कार्य से संबंधित स्थानीय कर्मचारी उपस्थित रहे।