जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय क्षेत्र के मोहल्ला कटरा में हर साल की तरह इस बार भी महाशिवरात्रि के पर्व पर शिव बारात का अलग ही नजारा देखने को मिला। भगवान शिव की बारात मोहल्ला कटरा से होते हुए नगर भ्रमण के लिए निकाली गई। इसमें भूत-पिचाश, नंदी सबने खूब हुड़दंग किया। प्रत्येक वर्ष इस दिन नगर में शिव की बारात निकाली जाती है, इस बारात को देखकर हर कोई मंत्रमुक्त हो गये। भगवान शिव की बारात को देखने के लिए पूरा नगर तो उमड़ा ही है, इसके साथ ही आसपास के गावों के लोग भी ये नजारा देखने के लिए आए थे। शिव बारात के आयोजक कान्हा यादव का कहना है कि महाशिवरात्रि के मौके पर हर वर्ष भगवान शिव की बारात निकाली जाती है। भगवान शिव की बारात का भूत पिशाच गंधर्व और सभी भक्त आनंद लेते रहे थे, सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु बाराती बनते हैं। मान्यता है कि हरिद्वार में शिव कि ससुराल है शिवरात्रि पर भगवान शिव का शक्ति से मिलन हुआ था। उसी प्रथा को यहां के लोग आज भी मानते हैं। शाम के समय शुरू होने वाली भगवान शिव की बारात पूरे नगर में भ्रमण करती हुई देर रात मोहल्ला कटरा स्थित भगवान शंकर के मंदिर पर समाप्त हुई।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
महाशिवरात्रि पर में दिखा अद्भुत नजारा, शिव बारात में झूमे श्रोता

Previous article
Next article

