― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमहान विभूतियों को याद कर उनके संकल्प को करें आत्मसात : जिलाधिकारी

महान विभूतियों को याद कर उनके संकल्प को करें आत्मसात : जिलाधिकारी

जौनपुर धारा, जौनपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, अपर जिलाधिकारी वि.रा.राम अक्षवर चौहान, नगर मजिस्ट्रेट जलराजन चौधरी, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित उपस्थित अधिकारीगण एवं कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों द्वारा दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया और जनक कुमारी इण्टर कालेज छात्राओं के द्वारा मधुर रामधुनि गाई गई। जनपद के सभी विद्यालयों में प्रभात फेरी निकाली गई।

जिलाधिकारी ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को नमन करते हुए कहा कि आज बहुत बड़ा दिन है। दो महान विभूतियों को याद करते है हुए उनके दिए गए संकल्प को याद कर आत्मसात करें। महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के सहारे से आजादी दिलाई। उन्होंने कहा कि दोनों महान विभूतियों के द्वारा देश को नई दशा एवं दिशा देने का कार्य किया गया। गांधी स्वच्छता के प्रति हमेशा से सजग रहे। उनका विश्वास था कि सिर्फ आजादी का महत्व तब तक नही है, जब तक कि सभी व्यक्ति उच- नीच, नशा मुक्ति और श्रम का महत्व न समझ जाएं। समाज मे निहित बुराई को उनका खत्म करने व महिलाओं को रोजगार से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारे। उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री जी के संघर्ष, आदर्श एवं चिंतन के बारे में विस्तार से चर्चा की और कहा की उनके आदर्श और सादगी भरा जीवन हम सभी के लिए अनुकरणीय है। आज सम्पूर्ण विश्व में महात्मा गांधी का जन्मदिवस विश्व अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है, जिसका हम सभी भारतीयों को गर्व है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने कहा कि गांधी के सादगी से भरा जीवन सभी लोगों के लिए आदर्श है। उन्होंने अहिंसा को शस्त्र के रूप में प्रयोग किया। कुटीर एवं स्वदेशी समान के प्रयोग पर जोर दिया। उनके व्यक्तित्व एवं उनके आदर्शों को जीवन में उतार लिया जाय तो यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि हम चाहे जिस पद पर हो अपने कर्तव्यों का सही से निर्वहन करें, यही महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। नगर मजिस्ट्रेट ने कहा कि दोनों महान विभूतियों से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। उनके विचारों को आत्मसात करने की आवश्यकता है।सभी वर्गों को पंचायती राज से जोड़ा। शास्त्री जी के कृत्यों की याद कर उनके आदर्शों पर चलने को कहा। सभाजीत, राष्ट्रीय पहलवान ओम प्रकाश यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री द्वारा जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित सेवा पखवाड़े के अंतर्गत जिलाधिकारी कार्यालय में खादी विभाग द्वारा लगाए गए खादी वस्त्र के स्टाल को देखा और खादी वस्त्र के बारे में जानकारी प्राप्त की। तदोपरान्त जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित पार्क में पौधरोपण किया। जिलाधकारी ने गांधी तिराहे पर महात्मा गांधी  के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और चरखा चलाकर महात्मा गांधी के खादी वस्त्र के प्रति प्रेंबका संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन आशीष त्रिपाठी के द्वारा किया गया। 

Share Now...