― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनिर्भीक लोग ही नैतिक हो सकते हैं : फादर पी.विक्टर

निर्भीक लोग ही नैतिक हो सकते हैं : फादर पी.विक्टर

सेंटजॉन्स स्कूल में मनाई गई गाँधी जयंती

जौनपुर धारा, जौनपुर। सेंटजॉन्स स्कूल सिद्दीकपुर में महात्मा गाँधी एवं लालबहादुर शास्त्री जयंती मनाई गई। इसके लिए विद्यालय में सद्भावना हेतु प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता प्रेमशंकर यादव ने महात्मा गाँधी एवं नीरज मिश्र ने लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। विद्यालय के अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कक्षा 7वीं की छात्रा आदिश्री ने गाँधी एवं यशी गुप्ता ने शास्त्री के जीवन-वृत्त पर प्रकाश डाला। आस्था गौतम ने आज के समय में शांति एवं सद्भाव बनाए रखने के लिए गाँधी के विचारों को उपयुक्त बताया।यशी गुप्ता ने कुशल मंच संचालन किया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थी एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पौधारोपण किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर पी.विक्टर ने गाँधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर अपने संदेश में कहा कि निर्भीक लोग ही नैतिक होते हैं। गाँधी जी एवं शास्त्री जी निर्भीक थे। उनकी निर्भीकता का कारण उनका चरित्र था। गाँधी की निर्भीकता ने अँग्रेजी सत्ता को झुकने के लिए बाध्य कर दिया। गाँधी के सत्य एवं अहिंसा का विचार विश्व शांति के लिए आवश्यक है। दोनों नेताओं ने देश के प्रति जो त्याग किया वह अतुलनीय है। उनके आदर्शों पर चलना ही सही मायने में सच्ची श्रद्धांजलि है।

Share Now...