Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में गमगीन माहौल में मनाया गया यौमे आशूरा, कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए

जौनपुर में यौमे आशूरा पूरे श्रद्धा और गमगीन माहौल में मनाया गया। विभिन्न इमामबाड़ों से निकले मातमी जुलूसों के साथ ताजियों को कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शामे गरीबां की मजलिस में कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।
Homeअपना जौनपुरमर जउंगा लेनिक झुकूंगा नहीं : अशोक सिंह

मर जउंगा लेनिक झुकूंगा नहीं : अशोक सिंह

जौनपुर धारा,जौनपुर। समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा सदर से प्रत्याशी अशोक सिंह ने कहा कि भाजपा और कृपा शंकर सिंह की गुंडई का जवाब जनता देगी। हमें चुनाव लड़ने से रोका और परेशान किया जा रहा है। मीडिया से बात करते हुए भावुक होते हुए अशोक सिंह रोने लगे। उन्होंने कहा कि मैं क्षत्रिय हूं भगवान राम का वंशज हूं कभी नहीं झुकूंगा। मैं मर जाऊंगा लेकिन झुकूंगा नहीं। उन्होने कहा कि हमें पुलिस के द्वारा परेशान किया जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी नहीं चाहते कि मैं चुनाव लडू। वार्ता के दौरान वो लगातार कृपा शंकर सिंह पर हमलवार रहे। उन्होंने चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाया है।