जौनपुर धारा, जौनपुर। समस्त देशवासी आज़ादी की 77वीं वर्षगांठ को बड़ी धूमधाम से मना रहे हैं साथ ही सरकारी दफ्तरों, शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण कर आज़ादी का जश्न बड़े धूमधाम से मनाया गया। वहीं मदरसों में भी तिरंगा झण्डा फहराकर राष्ट्रीय गान के साथ ही बच्चों ने देश भक्ति तरानों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। थाना बक्शा क्षेत्र के ग्रामसभा दरबानीपुर में स्थित मदरसा अल-फलाह में 77वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। प्रोग्राम की अध्यक्षता पूर्व ग्राम प्रधान ज़ुबैर अहमद ने किया और मुख्यातिथि के रूप में हैदर अब्बास चाँद सदस्य राज्य अल्पसंख्यक आयोग उत्तर प्रदेश सरकार एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर बसपा नेता सलीम खान एवं सभासद शाहनवाज़ मंज़ूर उपस्थित रहे। मुख्यातिथि हैदर अब्बास चांद ने अपने वक्तव्य में बताया कि हमारा देश भारत आज ही के दिन 15 अगस्त 1947 को आज़ाद हुआ और इस देश के हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी मज़हब वालों ने मिलकर जो कुर्बानियां दी थी, तथा आज़ादी के लिए जद्दोजहद की थी। उसका फल हमको मिला उसी ख़ुशी में हमारा मुल्क आज आज़ादी का जश्न मना रहा है। इसके इलावा हाफ़िज़ खुर्शीद जौनपुरी, इमरान बंटी, श्रवण जायसवाल, अमर बहादुर यादव ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर हाफ़िज़ ख़ुर्शीद जौनपुरी, अबरार खान, डॉ.चाँद बागवान, तौफ़ीक़ राईन, विनोद भारती, सैय्यद हसनैन क़मर दीपू, डॉ.अर्शी खान, मेराज खान, राहिल खान, एजाज़ शिराज़ी, अब्दुल हलीम सिद्दीकी, हाफ़िज़ जावेद, माजिद खान सहित आदि अभिभावक मौजूद रहे।
― Advertisement ―
E-Paper 03-11-2026
Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
मदरसा अल फलाह में धूमधाम से मनाया गया 77वां स्वतंत्रता दिवस

Previous article
Next article

