― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरभूमि विवाद को लेकर मनबढ़ों ने महिला को लाठी डंडे से पीटा

भूमि विवाद को लेकर मनबढ़ों ने महिला को लाठी डंडे से पीटा

  • पुलिस पहुंचने पर मौके से फरार हुए हमलावर

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के चोरसंड गांव में भूमि विवाद को लेकर मनबढ़ों ने एक महिला को लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। जब मौके पर पुलिस पहुंची तो उक्त मनबढ़ फरार हो गए। उक्त थाना क्षेत्र के चोरसंड गांव निवासी रीता पत्नी रमेश कुमार व राम आसरे में पुराना भूमि विवाद चल रहा था। रीता का पति रमेश रोजी रोटी के सिलसिले में परदेस रहता है। रविवार को सुबह रीता उक्त विवादित जमीन पर ईट का चट्टा लगा रही थी जिसकी जानकारी उसके विपक्षी राम आसरे को हो गई। वह अपने परिवार के सदस्य कमलेश के साथ आ गया। उसने ईंट का चट्टा लगाने से रीता को मना किया जिस पर दोनों तरफ से झड़प होने लगी। आरोप है कि इसी दौरान राम आसरे और कमलेश ने रीता को धक्का देकर गिरा दिया तथा लाठी डंडे से मारपीट दिया। रीता ने मारपीट की सूचना पुलिस को दे दिया जिस पर पुलिस को आता देख महिला को मारने पीटने वाले दोनों लोग फरार हो गए। उक्त प्रकरण में महिला ने थाने पर पहुंच कर प्रार्थना पत्र दे दिया है। इस मामले में पूछे जाने पर चौकी इंचार्ज राम जी सैनी ने कहा कि मामले की जानकरी मिली है जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Share Now...