Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरभीटा की मिट्टी बेचने की शिकायत करना युवक को पड़ा भारी

भीटा की मिट्टी बेचने की शिकायत करना युवक को पड़ा भारी

  • कानूनगो और लेखपाल के सामने ही प्रधान और उसके भाई ने की पिटाई
  • गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गद्दोपुर गांव की घटना

जौनपुर धारा, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धमार्पुर ब्लाक अंतर्गत गद्दोपुर गांव के निवासी एक ग्रामीण को प्रधान द्वारा खुद की जेसीबी से ग्राम समाज पर स्थित भीटा की मिट्टी खोदकर बेच दिए जाने की शिकायत जिलाधिकारी से करना उसे उस वक्त भारी पड़ गया जब भीटा की नापी करने आए कानूनगो और लेखपाल के सामने ही प्रधान और उसके भाई ने शिकायतकर्ता की पिटाई कर दी। फिलहाल मामले को लेकर थाने में दोनों पक्ष शाम तक डटे रहे। बताया जाता है कि गद्दोपुर गांव निवासी अजय कुमार यादव ने वर्तमान प्रधान लाल साहब यादव पर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी कि ग्राम समाज पर स्थित भीटा की मिट्टी को ग्राम प्रधान ने खुद की जेसीबी द्वारा खुदवा कर किसी को बेच दिया। जिलाधिकारी के आदेश पर कानूनगो मुन्नी लाल यादव और लेखपाल अमरजीत सिंह मंगलवार को उक्त भीटा की नाप करने पहुंचे थे। आरोप है कि शिकायतकर्ता अजय कुमार यादव वहां पर अपना पक्ष रख रहा था तभी ग्राम प्रधान लाल साहब यादव ने अपने भाई के साथ मिलकर उस पर अचानक हमला बोल दिया तथा लात घूंसे से जमकर पीट दिया जिससे एक बार वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल शिकायतकर्ता अजय कुमार यादव ने थाने में तहरीर देकर घटना की जानकारी पुलिस काे दी। इस मामले में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है दोनों पक्ष को बुलाकर घटना की जांच की जा रही है उचित कार्यवाही की जाएगी।