Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरकोरोना से लड़ने को तैयार है सीएचसी

कोरोना से लड़ने को तैयार है सीएचसी

डिप्टी सीएमओ के नेतृत्व में हुआ मॉकड्रिल

जौनपुर धारा, शाहगंज। चीन में बढ़ रहे कोरोना मामले के मद्देनजर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौकन्ना है। सीएचसी पर मंगलवार को डिप्टी सीएमओ डा. एसके जायसवाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मॉकड्रिल किया। इस दौरान आक्सीजन प्लांट, आइसोलेसन, आक्सीजन, आईसीयू तथा वेंटिलेटर बेड आदि परखा गया। आदेशित किया गया कि प्रत्येक दशा में सभी तैयारी पूरी कर ली जाए। दवा आदि की उपलब्धता सुनिश्चित हो। इस दौरान चिकित्साधीक्षक डा. रफीक फारुकी, डा. हरिओम मौर्या, डा. अमित सिंह, डा. आरके वर्मा, डा. आरबी यादव, डा. मकसूद, डा. राकेश कुमार, डा. जमालु्द्दीन, डा. मुकेश वर्मा समेत स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।