Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरभाजपा सरकार में बिना पैसों के दिया गया नियुक्ति पत्र : राज्यमंत्री

भाजपा सरकार में बिना पैसों के दिया गया नियुक्ति पत्र : राज्यमंत्री

  • नवचयनित स्टाफ नर्स को दिया गया नियुक्ति पत्र

जौनपुर धारा, जौनपुर। उमानाथ सिंह राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सिद्दिकपुर में नव चयनित स्टाफ नर्स नियुक्त पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन लेक्चर थिएटर के शैक्षणिक भवन में हुआ। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने अपने हाथों से 87स्टाफ नर्स को नियुक्ति पत्र वितरण किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आदित्य योगी नाथ द्वारा पूरे उत्तर प्रदेश में 278 असिस्टेंट प्रोप्रâेसर का प्रमाण पत्र वितरण किया गया। 2142स्टाप नर्स का प्रमाण पत्र वितरण किया गया। आयुष में भी 48की नियुक्ति दिया गया। जिसमे 87उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में नियुक्ति पत्र राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के हाथों नियुक्ति पत्र दिया गया। नियुक्ति पत्र मिलते ही सभी के चेहरे खिल उठे और उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा में जिन लोगों की नियुक्ति हुई है, वह अपने कामों को ईमानदारी लगन से करें जिससे और आगे ऊंचाइयों तक पहुंच सके, और कहा कि इस सरकार में बिना पैसा दिए नियुक्ति पत्र दिया गया। मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रोफेसर शिवकुमार ने कहा कि आप अपने कामों को ईमानदारी लगने के साथ करें जिससे आपको आगे चलकर ऊंचाइयों पर पहुंचकर अपना और अपने माता-पिता का नाम ऊंचा करें। कार्यक्रम का संचालन सभाजीत गोडकर ने किया। धन्यवाद ज्ञापन मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर ए ए जाफरी ने दिया।इस मौके पर डॉ रूचिदा सेठी समस्त डॉक्टर आदि लोग उपस्थित रहे।