Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरभाजपा नेता प्रमोद यादव को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

भाजपा नेता प्रमोद यादव को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

जौनपुर धारा,जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के बोधापुर गांव में बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर भजपा नेता प्रमोद यादव की हत्या कर दी। दिन दहाड़े हुई वारदात से पूरे इलाके में हड़कम्प मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करती रही। वहीं एसपी ने हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना कर दिया है।

एक तरफ जहां जौनपुर पुलिस इन अपराधियों पर लगाम लगाने को लेकर विशेष अभियान चला रही है, जिससे अपराधियों पर लगाम लगाई जा सके। वहीं दूसरी तरफ़ जिले में अपराधी जब चाहे जहां चाहे हत्या, लूट और छिनैती जैसी वारदात को अंजाम देकर फरार हो जा रहे हैं। बोधापुर निवासी भाजपा के जिलामंत्री प्रमोद कुमार यादव को दिन दहाड़े लगभग 10बजे मोटरसाइकिल सवार बदमाश गोली मारकर फरार हो गये। घायल को तत्काल जिला अस्पताल भेजवाया गया जहां पर डाक्टरो ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुँचकर जाँच में जुट गई। बताया जाता है कि प्रमोद यादव गोली लगते ही वे जमीन पर गिर गए। गोली की आवाज सुनकर जैसे ही आसपास को लोग जुटने लगे, बदमाश अपना बाइक छोड़कर भाग गए। इस बाइक की पहचान की जा रही है। इसके मालिक के बारे में पुलिस पता लगा रही है। इसके जरिए बदमाशों तक पहुँचने का प्रयास किया जा रहा है। जौनपुर के पुलिस अधीक्षक अजयपाल शर्मा ने बताया कि शादी का कार्ड देने के बहाने तीन बदमाश बाइक से आए। उन्होंने प्रमोद यादव को रोक कर उनसे बातचीत किया। इसी दौरान उन्हें गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस दौरान एक बदमाश कुछ दूरी पर खड़ा था। हत्या को अंजाम देने के बाद तीनों मौके से फरार हो गए। तीनों की तलाश की जा रही है।