Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeमनोरंजनभरपूर कॉमेडी के साथ एक मर्डर मिस्ट्री है हाउसफुल-5

भरपूर कॉमेडी के साथ एक मर्डर मिस्ट्री है हाउसफुल-5

अक्षय कुमार एक बार फिर अपनी हिट फ्रेंचाइजी हाउसफुल की पाँचवीं किस्त, हाउसफुल 5 के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार फिर से कॉमेडी करते हुए नजर आने वाले हैं। ये कहना लाजिमी है कि, हाउसफुल-5 और इस फ्रैंचाइजी की लोकप्रियता, कॉमेडी जॉनर और निश्चित रूप से अक्षय कुमार की मौजूदगी के कारण इसके लिए उत्साह जबरदस्त है।  इस बार अक्षय के साथ हाउसफुल 5 में रितेश देशमुख के साथ अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया, चित्रांगदा सिंह, रंजीत, सौंदर्या शर्मा और निकितिन धीर भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं। सूत्रों की माने तो हाउसफुल 5 की कहानी एक क्रूज शिप पर आधारित है। असल में यह फिल्म मूल रूप से एक मर्डर मिस्ट्री है। शिप पर एक हत्या होती है, और फिल्म में मौजूद सभी कलाकार शक के दायरे में हैं। दो कलाकार पुलिस की भूमिका निभाते हैं और जब वे हत्यारे का पता लगाने की कोशिश करते हैं, तो इस दौरान भरपूर हंसी और पागलपन देखने को मिलता है। हाल ही में, हाउसफुल-5 के सेट से पुलिस की वर्दी में संजय दत्त और जैकी श्रॉफ की तस्वीरें सामने आई थीं और इसके बाद यह कहा जाने लगा है कि, ये दोनों फिल्म में जाँच अधिकारी हो सकते हैं। दिलचस्प बात यह है कि शिप पर हत्या का विचार हाल ही में दो हॉलीवुड फिल्मों-डेथ ऑन द नाइल(2022) और मर्डर मिस्ट्री (2019) में देखा गया था। हालांकि, सूत्र ने आश्वासन दिया, जिस तरह डेथ ऑन द नाइल और मर्डर मिस्ट्री की कहानी एक दूसरे से अलग हैं, उसी तरह हाउसफुल-5 भी का$फी बदलाव है। निर्माताओं ने इसमें देसी स्टाइल का भरपूर मनोरंजन जोड़ा है।