बॉलीवुड की उभरती हुई स्टार शर्वरी को कल शाम अमृतसर के पास वाघा बॉर्डर पर आयोजित प्रसिद्ध अटारी-वाघा सीमा समारोह में देखा गया। पारंपरिक लेकिन स्टाइलिश पोशाक में सजी शर्वरी ने भारतीय सीमा सुरक्षा बल द्वारा आयोजित किए गए भव्य बीटिंग रिट्रीट समारोह का आनंद लिया। देशभक्ति और अनुशासन से भरे इस समारोह ने शर्वरी को भावुक कर दिया। जोशीले प्रशंसकों ने शर्वरी को तुरंत पहचान लिया और उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया। शर्वरी ने भी मुस्कुराते हुए प्रशंसकों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और समारोह के जोशीले माहौल का लुत्फ उठाया। झंडा उतारने का यह प्रतीकात्मक समारोह और ऊर्जा से भरा परेड देखकर शर्वरी काफी प्रभावित हुई। समारोह के बाद उन्होंने बीएसएफ जवानों से बातचीत की और उनके समर्पण की सराहना की। न जाने से पहले शर्वरी ने फैंस और अधिकारियों के साथ फोटो क्लिक करवाए, जिससे वहां मौजूद सभी लोगों के लिए यह शाम और भी खास बन गई।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
बीएसएफ के देशभक्ति से भरे समारोह को देख इमोशनल हुईं शर्वरी


