- स्मृति भवन का हो चुका है लोकार्पण
- शुक्रवार प्रात: प्राण प्रतिष्ठा व सायं भजन संध्या व भंडारा के साथ होगा समापन
जौनपुर धारा, शाहगंज। नगर के पुराना चौक मोहल्ला गोपेश्वर गली में श्री गोपेश्वर महादेव मन्दिर के पुनरुद्धार कार्य पूर्ण हो गया। रविवार को ही वास्तु पूजन कर नव निर्मित मोती स्मृति भवन का वैदिक रीति से पूजा पाठ कर उद्धाटन किया गया था। उक्त कार्य मोती लाल भावसिंहका सोशल ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम को भव्य बनाने हेतु आयोजक ने सभी तैयारी पूर्ण कर ली गयी है। गुरुवार देर शाम नृत्य नाटिका एवं शुक्रवार को प्राण प्रतिष्ठा, यज्ञ पूणार्हुति एवं महाभंडारे का आयोजन है। देर सायं अन्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथाकार पण्डित दुर्ग विजय मिश्र मुन्ना द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया है। इस मौके पर राधे मोहन अग्रवाल, ओम प्रकाश अग्रवाल, शीतल प्रसाद अग्रवाल समेत आयोजन समिति के सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।



