Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

कीचड़ में फंसी जिंदगी: सड़क के लिए ग्रामीणों का हल्ला बोल, मानसून से पहले निर्माण की मांग

मुंगराबादशाहपुर के सतहरिया गांव में वर्षों से जर्जर पड़े संपर्क मार्ग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। कीचड़ और गड्ढों से भरी सड़क पर प्रदर्शन कर लोगों ने मानसून से पहले पक्की सड़क निर्माण शुरू कराने की मांग की।
Homeमनोरंजनब्रेकअप की खबरों के बीच तेजस्वी प्रकाश ने करण कुंद्रा पर लुटाया...

ब्रेकअप की खबरों के बीच तेजस्वी प्रकाश ने करण कुंद्रा पर लुटाया प्यार

एक्स बिग बॉस विनर और जानी-मानी टीवी सीरियल अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। बिग बॉस 14 से शुरु हुआ इस स्टार कपल का प्यार का रिश्ता अभी तक बरकरार है। हालांकि अक्सर इस स्टार कपल की ब्रेकअप की खबरें उड़ती रहती हैं। कुछ वक्त पहले भी रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि इन दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। हालांकि इन रिपोर्ट्स पर दोनों ही सितारों की क्यूट बॉन्डिंग ने ठंडा पानी डाल दिया था। अब एक बार फिर ये स्टार कपल एक साथ नजर आया है। करण कुंद्रा ने खुद एक प्यारा वीडियो सोशल मीडिया साइट इंस्टास्टोरी पर शेयर कर फैंस का दिल जीत लिया है। इस वीडियो में दोनों स्टार्स सुकून के पल साथ बिताते दिख रहे हैं। सामने आए वीडियो में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश क्यूट अंदाज में एक दूसरे पर प्यार लुटाते दिख रहे हैं। जिसके बाद ये वीडियो टीवी एंटरटेनमेंट न्यूज की दुनिया में आग की तरह वायरल हो रहा है। जिस कई फैंस ने जमकर कमेंट्स किए हैं। इस वीडियो को आप यहां देख सकते हैं। करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के इस वीडियो पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, ‘आखिरकार दोनों साथ आ गए। ‘जबकि, एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘लंबे वक्त बाद दोनों को साथ देखा है।’ तो एक यूजर ने इनका लवी-डवी मूड देखकर लिखा, ‘ये सब घर जाकर करो।