Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरब्राह्मण महासभा द्वारा पं.हरिशंकर तिवारी को दी गई श्रद्धांजलि

ब्राह्मण महासभा द्वारा पं.हरिशंकर तिवारी को दी गई श्रद्धांजलि

जौनपुर धारा, बदलापुर। ब्राह्मण महासभा द्वारा शनिवार को महराजगंज में डॉ.अतुल कुमार दुबे के नेतृत्व में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां सभी ब्राह्मण सभा के सदस्य इकट्ठा होकर पं.हरिशंकर तिवारी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। डॉ.अतुल कुमार दुबे ने कहां कि तिवारी मूलतः ग्राम टांडा निकट बड़हलगंज जिला गोरखपुर के निवासी है। प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे भारत में एक ब्राह्मण के कुशल नेतृत्वकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाए और अपने जीवन काल में राजनीति के साथ-साथ ब्राह्मणों का मान बढ़ाया था। तिवारी ज्ञानी, तपस्वी के साथ उनमें परशुराम की भी छवि देखी गई। कार्यक्रम का संचालन पं.जगदीश उपाध्याय प्रधान ने किया। इस मौके पर अमित पाण्डेय, श्याम मिश्रा, पंकज उपाध्याय, भैया लाल उपाध्याय, राजकमल मिश्र, राम जी पांडे, अरुण कुमार पाठक, राकेश चौबे, रामजीत उपाध्याय, संतोष मिश्र, निलेश मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।