Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरटैक्टर से कुचल कर पल्सर बाइक सवार नवयुवक की मौत

टैक्टर से कुचल कर पल्सर बाइक सवार नवयुवक की मौत

जौनपुर धारा, जौनपुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के प्रयागराज-गोरखपुर रोड पर तेज रफ्तार से आ रही सीमेंट ईट लदी टैक्टर की चपेट मे आने से बाईक सवार 32वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गयी। मौके पर पहुची पुलिस टैक्टर टाली समेत ड्राइवर को कब्जे मे ले लिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक महराजगंज चौराहा पर शनिवार की दोपहर साढे ग्यारह बजे बदलापुर थाना क्षेत्र के तियरा निवासी 32 वर्षीय युवक मनमोहन पुत्र हरीलाल काले रंग की पल्सर बाइक से महराजगंज से बदलापुर की तरफ जा रहा था कि महराजगंज तिराहा मोड़ पर गद्दोपुर की तरफ से आ रही सीमेन्ट ईट लदी टैक्टर की चपेट मे आ गया। ट्राली व टैक्टर का पिछला पहिया युवक के सिर पर चढ गया। जिससे मौके पर ही युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पर पहुची महराजगंज की पुलिस सीमेन्ट ईट लदी टैक्टर व चालक को कब्जे मे ले लिया। एम्बुलेंस की मदद से पुलिस शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र महराजगंज ले गयी। जहां मृतक की जेब से आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान हो मनमोहन पुत्र हरीलाल तियरा के रूप मे हुई। पुलिस द्वारा मृतक के घर फोन से सूचना दे दी है।