Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरबोलेरो स्टार्ट न होने से जान बचाकर भागे चोर

बोलेरो स्टार्ट न होने से जान बचाकर भागे चोर

  • वाहन व उसमें लदी चोरी की छह बकरियां बरामद
  • घंटों चले सीमा विवाद के बाद सुल्तानपुर पुलिस ले गई बोलेरो

जौनपुर धारा, खुटहन। जिले के सीमावर्ती गांव हैदरपुर के बार्डर पर स्थित एक ईंट भट्ठे पर शुक्रवार की रात बंधी आधा दर्जन बकरियां बोलेरो में लादकर भागने को उत्सुक चोरों के मंसूबे पर उस समय पानी फिर गया जब मौके से उनका वाहन स्टार्ट ही नहीं हुआ। उधर गांव वाले ललकारते हुए उन्हें पकड़ने के लिए दौड़ पड़े। खुद को घिरता देख चोर वाहन सहित बकरियां छोड़ भागे। उधर दूसरे दिन मौके पर खुटहन व सुल्तानपुर जिले के करौंदी थाने की पुलिस पहुंच गई। घंटों सीमा विवाद के बाद आखिरकार सुल्तानपुर की पुलिस बोलेरो कब्जे में लेकर थाने ले गई। खबर लिखे जाने तक बकरी चोरों का सुराग नहीं लग सका। हैदरपुर गांव के बार्डर पर वर्षों से बंद पड़े ईंट भट्ठे की रखवाली हेतु मुन्सी रामलुटावन गौण अपने परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने आधा दर्जन बकरियां भी पाल रखी हैं। आधी रात को बोलेरो सवार पांच चोर भट्ठे पर पहुंच बकरियां वाहन में लादने लगे। बकरियों का शोर सुन रामलुटावन की नींद खुल गई। वह शोर करता हुआ वाहन की तरफ भागा। शोरगुल सुन ग्रामीण भी लाठी डंडा लेकर मौके की तरफ आने लगे। चोर बकरियां लाद जब वाहन स्टार्ट करना चाहे तो सेल्फ काम नहीं किया। उधर लोगों को पास आने की आहट पाकर चोर वाहन छोड़ भागकर जान बचाने में ही भलाई समझे। वे अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। सुबह दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।