Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबोल बम के नारों से गूंज उठा गौरीशंकर धाम

बोल बम के नारों से गूंज उठा गौरीशंकर धाम

  • लाखों कांवरियों ने चढ़ाया जल

जौनपुर धारा, जौनपुर। ऐतिहासिक श्री गौरी शंकर मंदिर का कपाट खुलते ही पुलिस अधीक्षक ने सबसे पहले जलाभिषेक किया। बोल-बम के नारों से क्षेत्र गूंज उठा। कांवड़ियों का जत्था प्रयागराज के संगम से जल भरकर शुक्रवार शाम से शनिवार देर रात तक मंदिर पर पहुंच कर भेलेनाथ के शिवलिंग पर जलाभिषेक कर आशीर्वाद लेते रहे। शनिवार भेर से ही जल चढ़ाने के लिए शिव भक्तों की लम्बी कतार लगी रही। मंदिर का कपाट खुलते ही शिव भक्तों ने चल चढ़ाकर दर्शन पूजन किया। मेले की सुरक्षा व्यवस्था में कई थानों के प्रभारी निरीक्षक सहित पुलिस फोर्स और पीएससी के जवानतैनात रहे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रद्धालु दर्शन पूजन करते रहे। वहीं कुछ शिव भक्तों द्वारा रुद्राभिषेक किया गया। साफ सफाई की जिम्मेदारी सफाई कर्मियों द्वारा की जा रही है वहं मंदिर समिति के लोग श्रद्धालुओं को दर्शन पूजन कराने में सहयोग कर रहे थे।