Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeमनोरंजनबोनी कपूर की इस 'लत' से श्रीदेवी आ गई थीं तंग

बोनी कपूर की इस ‘लत’ से श्रीदेवी आ गई थीं तंग

  • छुड़वाने के लिए खतरे में डाली थी जान

बॉलीवुड फिल्म निर्माता और निर्देशक बोनी कपूर ११नवंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। बोनी कपूर ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी हैं, जिसमें ‘मिस्टर इंडिया’ का नाम सबसे पहले लिस्ट में जोड़ा जाता है। बोनी कपूर और श्रीदेवी की लवस्टोरी तो जगजाहिर है। बोनी कपूर ने पहली पत्नी यानी अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर की मां मोनी शोरी को तलाक देने के बाद १९९५ में एक्ट्रेस श्रीदेवी से शादी कर ली थी। श्रीदेवी और बोनी कपूर ने हमेशा एक-दूसरे का साथ दिया। श्रीदेवी हमेशा अपने पति और परिवार के लिए मजबूती से खड़ी रहती थीं लेकिन वह बोनी कपूर की एक आदत से बेहद परेशान हो गई थीं। जाह्नवी कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया, उनके पिता यानी बोनी कपूर सिगरेट पीने की बहुत बुरी लत लग गई थी। इस आदत को वह छोड़ ही नहीं पा रहे थे। श्रीदेवी और जाह्नवी अपने पिता की इस आदत से तंग आ गए थे। खुशी और जाह्नवी अपने पिता की आदत को छुड़वाने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते थे लेकिन कुछ काम नहीं आया। जाह्नवी कपूर ने इंटरव्यू के दौरान बताया, जब बोनी कपूर की बुरी आदत नहीं छूट रही थी, तब उनकी मां यानी श्रीदेवी ने वेजीटेरियन खाना शुरू कर दिया। एक्ट्रेस ने बताया, डॉक्टर ने उनकी मां को नॉनवेज खाने की सलाह दी थी क्योंकि वह बेहद कमजोर थीं। लेकिन बोनी कपूर की बुरी आदत छुड़वाने के लिए वह वेजिटेरियन खाना खाने लगीं। बोनी कपूर ने उस समय श्रीदेवी से रिक्वेस्ट की लेकिन वह मानी नहीं। उस समय तो बोनी कपूर की वह आदत नहीं छूटी लेकिन कुछ साल बाद उन्होंने सिरगेट की लत को छोड़ दिया। बता दें बोनी कपूर और श्रीदेवी की लवस्टोरी को पूरा कराने के पीछे दिवंगत एक्ट्रेस की मां का हाथ है। बोनी कपूर ने मिस्टर इंडिया के लिए श्रीदेवी को अप्रोच किया था लेकिन वह मान नहीं रही थीं। तब बोनी कपूर ने एक्ट्रेस की मां से बात की। वहीं जब श्रीदेवी की मां बीमार थीं, तब बोनी कपूर ने ही उनका साथ दिया।