Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeमनोरंजनटीवी की 'सीता' देबिना एक बार फिर बनीं मां

टीवी की ‘सीता’ देबिना एक बार फिर बनीं मां

छोटे पर्दे की सीता यानी देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी के घर नन्हे मेहमान ने जन्म लिया है। देबीना एक बार फिर से एक प्यारी सी बेटी की मां बनीं हैं। महज कुछ मिनटों पहले ही देबीना ने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत नोट के साथ अपनी बेटी के जन्म की खबर फैंस के साथ शेयर की है। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर स्टार्स और फैंस के बधाई संदेश का तांता लग गया है। हर कोई मां और बच्ची को विश कर रहैं। देबिना बनर्जी ने डिलीवरी के बाद इंस्टाग्राम पर फैंस को खुशखबरी दी है। देबीना ने गुरमीत चौधरी के साथ अपनी एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की है। ये तस्वीर देबीना के मैटरनिटी फोटोशूट की है। इसके साथ ही देबीना ने कैप्शन में लिखा, दुनिया में हमारी बच्ची का स्वागत है। दोबारा माता-पिता बनकर हम बेहद खुश हैं, इस समय हम थोड़ी प्राइवेसी की उम्मीद करते हैं, क्योंकि हमारा बेबी समय से पहले ही इस दुनिया में आ गया है। अपना प्यार और आशीर्वाद ऐसे ही हम पर बरसाते रहें। इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इस पर कमेंट कर उन्हें बधाई दे रहे हैं। बता दें कि देबिना बनर्जी ने डिलीवरी के कुछ दिन पहले ही बोल्ड मैटरनिटी फोटोशूट कराया था। इन तस्वीरों को लेकर वो काफी चर्चा में तो रहीं थीं इसके साथ ही उन्हें जमकर ट्रोल भी किया गया था। देबिना बनर्जी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट मैटरनिटी फोटोशूट की लगभग तीन से चार तस्वीरें शेयर की थीं। एक तस्वीर में एक्ट्रेस ब्लैक एंड व्हाइट कॉन्सेप्ट के साथ अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं और बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस तस्वीर में देबिना सेमी न्यूड नजर आ रही थीं।