Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरबीएसए ने पौधे लगाकर दिया पर्यावरण सुरक्षा का संदेश

बीएसए ने पौधे लगाकर दिया पर्यावरण सुरक्षा का संदेश

जौनपुर धारा, जौनपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिशन लाइफ थीम के कार्यों और गतिविधियों के साथ-साथ पौधरोपण करते हुए विद्यालय परिवार और यहां के नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ हर्षोल्लास के साथ बड़े ही धूमधाम से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। पौधरोपण कर पर्यावरण सुरक्षा व हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नीतू सिंह व संस्थाओं के पदाधिकारियों व सदस्यों ने शिरकत किया। इस दौरान लोगों ने पर्यावरण को बचाने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में वहां उपस्थित निवासियों को हरियाली को बढ़ावा देने के लिए नि:शुल्क पौधे वितरित किए गए। विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण सुरक्षा व हरियाली बढ़ाने का संदेश देने के लिए 101 पौधे वितरित किए गए। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि पीपल, जामुन, शहतूत व पृथला आदि के पौधे वितरित किए गए हैं, जिनसे पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने में सहायता मिलेगी। सभी लोगों ने शपथ लिया कि पर्यावरण को बचाने के लिए अपने दैनिक जीवन में हर संभव बदलाव लायेंगे और इसके साथ ही अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित भी किया गया।