― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबीएसए ने किया कंपोजिट विद्यालय का औचक निरीक्षण

बीएसए ने किया कंपोजिट विद्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर धारा, खुटहन। विकास खण्ड के कम्पोजिट विद्यालय बिशुनपुर का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल ने शनिवार की सुबह 7.50बजे औचक निरीक्षण किया। प्रार्थना सभा में शामिल होने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षण कक्ष में छात्रों से गणित के सवाल पूछकर हिंदी में श्रुतिलेख भी कराया। छात्रों का सही जवाब सुन उन्होंने प्रसन्नता जाहिर की। निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक सहित सभी शिक्षक मौजूद पाए गए।

Share Now...