जौनपुर धारा, जौनपुर। शनिवार को सड़क सुरक्षा व नशा मुक्ति मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौरान मैराथन दौड़ को जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने टीडी कालेज जौनपुर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। मैराथन दौड़ में प्रतिभागियों के माध्यम से आमजनमानस को नशा न करने, नशा करके वाहन न चलानें व सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक किया गया। मैराथन दौड़ का समापन पुलिस लाइन जौनपुर में हुआ। समापन उपरान्त पुलिस अधीक्षक डा.अजय पाल शर्मा ने उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण व प्रतिभागियों को नशामुक्ति का शपथ दिलाया गया। एक जंग नशे के विरुध्द अभियान के तहत शैक्षणिक परिसर, समाज एवं राष्ट्रीय को नशामुक्त बनाने एवं नशीली दवाओं के दुरुपयोग से रोकथाम हेतु बृहद हस्ताक्षर एवं संकल्प अभियान के तहत उपस्थित सभी लोगों ने हस्ताक्षर किया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभागियों एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण, एआरटीओ जौनपुर, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी यातायात, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन व अन्य लोगों ने प्रतिभाग किया।
― Advertisement ―
E-Paper 19-04-2026
Jaunpur Dhara E-Paper 19 April 2026आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ें और जिले की सभी प्रमुख खबरों से अपडेट रहें। इस अंक में आपको...
सड़क सुरक्षा व नशा मुक्ति अभियान के तहत किया मैराथन का आयोजन

Previous article
Next article


