जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। खंड शिक्षा अधिकारी धर्मापुर अरविंद कुमार यादव ने ब्लॉक क्षेत्र के पांच परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। एक सहायक अध्यापिका के अनुपस्थित मिलने पर विभागीय कार्रवाई की गई। खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार यादव मंगलवार को ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पिंडरा पहुंचे जहां पर सहायक अध्यापिका उषा चौरसिया बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिलीं जिस पर बीईओ ने कड़ी नाराजगी जताते हुए उक्त सहायक अध्यापिका का एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की। वहीं यहां से प्राथमिक विद्यालय सम्मोपुर कला पहुंचे जहां पर बीईओ ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं से गणित व विज्ञान के सवाल किए। जिस पर बच्चों द्वारा उचिंत जवाब न मिलने पर प्रभारी प्रधानाध्यापिका गीता देवी से कड़ी नाराजगी जताई। बीईओ प्राथमिक विद्यालय रत्तीपुर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सम्मोपुर कला व कलंदरपुर भी पहुंचे जहां पर सभी शिक्षक उपस्थित मिले।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
बीईओ के निरीक्षण में अनुपस्थित सहायक अध्यापिका का कटा वेतन
Previous article

