Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरफार्मा कॉलेजों में तैयारी करने वाले हो जाये सावधान

फार्मा कॉलेजों में तैयारी करने वाले हो जाये सावधान

  • जनपद के 14 संस्थानों को किया जा चुका है ब्लैकलिस्टेड

जौनपुर धारा, जौनपुर। जनपद में बी फार्मा या डी फार्मा करने के लिए कॉलेज में एडमिशन लेने की तैयारी कर रहे छात्रों को यह जानना बहुत ही जरूरी है कि जिस कॉलेज में वे दाखिला लेने जा रहें हैं वह नियमानुसार संचालित हो भी रहा है या नही। अभी हाल ही में प्रदेश सरकार ने जिले के लगभग 14 फार्मेसी कॉलेजों को काली सूची में डाल दिया है जिसके बाद उनकी मान्यता शून्य हो गई है। फार्मेसी कॉलेज के बारे में अच्छी तरह से जानकारी लेने के बाद ही बी फार्मा या डी फार्मा की तैयारी के लिये दाखिला लें नहीं तो आपके साथ धोखा भी हो सकता है। क्योंकि अभी हाल में ही यूपी सरकार ने प्रदेश के 427 फार्मा कॉलेजों को काली सूची में डाल दिया है। बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन यूपी ने पहली बार राज्य में चल रहे शैक्षिक संस्थानों पर इतने बड़े स्तर पर कार्रवाई की है। पिछले काफी समय से प्रदेश में चल रहे फार्मा कॉलेजों को एनओसी दिए जाने में अनियमितताएं बरतने को लेकर शासन को शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद योगी सरकार ने मामले की जांच के आदेश दिए थे और प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों के देखरेख में कॉलेजों की जांच की गई, इस दौरान बड़ी संख्या में ऐसे कॉलेज सामने आए, जिन्हें एनओसी दिए जाने में गलत एफिडेविट दिए गए थे। इनमें जौनपुर के भी 14 फॉर्मा कॉलेज शामिल हैं। जिसके बाद इस सभी को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है। यूपी में जिन फॉर्मा कॉलेजों को ब्लैक लिस्ट किया गया है उनमें सबसे ज्यादा कॉलेज पूर्वांचल में स्थित हैं। प्रशासन की ओर ब्लैक लिस्ट किए गए फॉर्मा कॉलेजों की लिस्ट भी जारी की गई है। जनपदद में एनओसी को रद्द किये गये कॉलेजों पर कार्रवाई के लिए भी आगे की प्रक्रिया की जा रही है।