
बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस बिपाशा बसु 7जनवरी यानी आज अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने तमाम फिल्मों में काम किया है और अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीता है। बिपाशा बसु के 20 साल से ज्यादा के करियर में काफी विवाद रहे हैं। जिनको लेकर वह काफी चर्चा में रही हैं। उनकी पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ ने इन विवादों के चक्कर में काफी सुर्खियां बटोरी हैं। बिपाशा बसु के जन्मदिन के मौके पर उनके बड़े विवादों के बारे में जानते हैं। यहां पर एक्ट्रेस के विवादों की पूरी लिस्ट है। बिपाशा बसु और फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के किस करते हुए फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे। बिपाशा बसु और क्रिस्टियानो रोनाल्डो इन पिक्चर्स को लेकर काफी चर्चा में रहे थे। बिपाशा बसु और राजनेता अमर सिंह के बीच एक फोन कॉल पर हुईं बातों ने लोगों के बीच खूब सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि, बाद में बिपाशा बसु और अमर सिंह के फोन कॉल को फेक बताकर इस मामले को दबाने की कोशिश की गई थी। बिपासा बसु का मॉडलिंग के दिनों में एक फोटोशूट काफी चर्चा में रहा है। इस फोटोशूट में डीनो मोरिया सोफे पर लेटी बिपाशा बसु के इनरवियर को अपने दातों से पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। दोनों का ये फोटोशूट काफी उत्तेजक था। बिपाशा बसु ने साल 2016 में करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी की थी। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर नवंबर 2021में एक बेटी के माता-पिता बने हैं। बिपाशा बसु की ये पहले शादी है जबकि करण सिंह ग्रोवर की तीसरी शादी है।



