जौनपुर धारा,जौनपुर। केंद्र सरकार के मोदी कैबिनेट ने ‘पीएम ई-बस सेवा’ स्कीम को मंजूरी दे दी है, ज्िसका उद्देश्य सिटी बस सेवा को बढ़ावा देना और शहरों में लोगों के आवागमन को आसान बनाना है। इस योजना के अर्न्तत शहरों में 50,000 ई-बसें चलाई जानी है। जिसके लिये गुरूवार को बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर सेल्फी प्वॉइंट लगाया गया। पीएम ई-बस सेवा नाम की इस योजना का प्रबंधन अगले 10सालों के लिए किया जाएगा। योजना के तहत उन शहरों को चुना जाएगा। इस योजना के अंतर्गत शहरों में बस सेवा को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा, जिनमें 50,000 बसें पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत चलाई जाएंगी। सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि बस सेवा के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा मौजूद हो। इतना ही नहीं, मोदी कैबिनेट का कहना है कि ग्रीन अर्बन मोबिलिटी को बढ़ावा देने का भी काम किया जायेगा। शुक्रवार को अधीक्षण अभियंता ने बताया कि इस सेल्फी प्वॉइंट के माध्यम से लोगों प्रदूषण मुक्त भारत और सोलर को बढ़ावा देने के लिये लगाया गया है। जिससे लोगों में जागरूकता बढ़ेगी।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 18-08-2026
Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
बिजली विभाग में लगा ई-बस योजना का सेल्फी प्वाइंट

Previous article

