― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबिजली चोरी में 5 पर मुकदमा दर्ज

बिजली चोरी में 5 पर मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा, मछलीशहर। ऊर्जा प्रबंधन के निर्देश पर ट्रांसफार्मर को जलने से बचाने और बिजली के नुकसान  को कम किये जाने तथा उपभेक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति के उद्देश्य से जेई अभिषेक केसरवानी व लाइन स्टाफ की टीम द्वारा मछलीशहर कस्बे एवं ग्राम गौहानी व मुस्तफाबाद क्षेत्र में बिजली चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें 5 लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी करने पर विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी एसके सिंह और अधिशासी अभियंता रामानंद मिश्र द्वारा उपभेक्ताओं से ईमानदारी से और मीटर से ही बिजली का उपभेग करने की अपील की गई है। साथ ही लोड अधिक होने पर पेनाल्टी से बचने के लिए स्वयं लोड बढ़वाने की भी अपील की गई। चेकिंग अभियान को समस्त क्षेत्रों में आगे भी जारी रखने की बात उक्त अधिकारियों ने कही है। चेकिंग टीम में लाइनमैन रमाकांत, हुबलाल, राजेश, गुड्डू, घनश्याम, विजय बहादुर आदि शामिल रहे।

Share Now...