Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरबालिका के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

बालिका के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में 26 नवम्बर को बारात देख रही आठ साल की बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी युवक गांव का ही रहने वाला है। थाना क्षेत्र के एक गांव में 26 नवम्बर को बारात आई थी। गांव की ही एक आठ साल की बालिका भी बारात देखने गई थी। देर रात तक बालिका अपने घर नहीं पहुंची तो घर वालों को चिंता हुई। परिजन काफी देर तक खोजबीन करते रहे लेकिन वह नहीं मिली। सुबह भेर में बालिका बेहोशी की हालत में एक खेत में मिली तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। बालिका के साथ किसी ने दुष्कर्म किया था वह खून से लथपथ थी। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद सीओ अतर सिंह व थानाध्यक्ष रमेश यादव मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे और घटना के सम्बंध मे लोगों से जानकारी ली। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। गांव के ही कुछ लोगों को थाने में लाकर कड़ाई से पूछताछ शुरू की तो आरोपी टूट गया और बालिका से दुष्कर्म की बात कुबूल की। पुलिस ने गांव के ही दुष्कर्म आरोपी शिव कुमार सरोज को पाक्सो एक्ट के तहत जेल भेज दिया है।