― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबाइकों की टक्कर में दो घायल

बाइकों की टक्कर में दो घायल

जौनपुर धारा, खेतासराय। क्षेत्र के यूनुसपुर के पास मंगलवार को दो बाइकों में टक्कर हो गई जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निकट के एक निजी अस्पताल में भर्ती वâराया गया है। जानकारी के मुताबिक यूनुसपुर निवासी 38 वर्षीय रामवृक्ष पुत्र राम खेलावन सुबह घर से कहीं जा रहा था। खेतासराय-जौनपुर मार्ग पर पहुंचा था कि खेतासराय से जौनपुर की ओर जा रहे भटियारी सराय निवासी 20 वर्षीय फैसल पुत्र अबरार की बाइक से टक्कर हो गई जिसमें दोनों बुरी तरह घायल हो गए।

Share Now...