Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबाइक सवार दो शातिर लुटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बाइक सवार दो शातिर लुटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना पुलिस ने शुक्रवार की सुबह क्षेत्र भ्रमण के दौरान दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने बताया है कि शुक्रवार को सुबह लगभग 8 बजे क्षेत्र भ्रमण के दौरान सहयोगी चौकी प्रभारी सतहरिया उपनिरीक्षक संजय सिंह व थाना मछलीशहर के साथ संयुक्त टीम के साथ हो रहे लगातार चोरी व छिनैती, वाहन चोरियों की घटनाओं को लेकर सरोखनपुर तिराहे पर विचार विमर्श किया जा रहा था कि तभी प्रतापगढ़ की ओर से बाइक पर सवार होकर दो लोग आते हुए दिखाई पड़े। पुलिस को देख दोनों वाहन घुमाकर भागने का प्रयास करने लगे लेकिन सफल नहीं हुए। पुलिस द्वारा उनकी जमा तलाशी लेने पर उनके कब्जे से लूट की एक अदद मोबाइल फोन, आधार कार्ड एवं 470 रुपए नकद बरामद किया गया। वाहन का कागज मांगने पर उसे भी नहीं दिखा पाए। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना नाम शमशाद अहमद पुत्र जमील अहमद निवासी ग्राम बैरमपुर सुवंसा तथा रोहित कुमार सरोज पुत्र राम समुझ सरोज निवासी ग्राम घुरीपुर सुवंसा थाना फत्तनपुर जनपद प्रतापगढ़ बताया। पुलिस ने मोटर साइकिल को अपनी अभिरक्षा में लेकर उनके विरूद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाने में इसके पूर्व भी मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक संजय सिंह, हे.कां. संतोष कुमार यादव, का. अभिमन्यु यादव, रवि प्रकाश एवं उपनिरीक्षक सैय्यद हसन जफर रिजवी, का. वेद प्रकाश यादव थाना मछलीशहर शामिल रहे।