जौनपुर धारा, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा के निर्देश पर जनपद पुलिस ने कार्यकुशलता को और निपुण व सशक्त बनाने के लिए बलवा ड्रिल पुलिस लाइन जौनपुर के परेड ग्रांउड पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह के देख-रेख में किया गया। बलवा ड्रिल में जनपद के समस्त थानों से उ.नि.व आरक्षी हुए। जिन्हे बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया, साथ ही यह निर्देश भी दिया गया कि बलवा ड्रिल करने वाले पुलिस बल द्वारा अपने-अपने थानों पर बलवा ड्रिल कराया जायेगा। जिससे पुलिस बल को आने वाले आगामी त्योहार व अन्य परिस्थितियों से निपटने में मदद मिलेगी। बलवा ड्रिल में कुल 09 पार्टियों ने हिस्सा लिया जिसमें एल.आई.यू., सिविल पुलिस, फायर सर्विस, अश्रु गैंस, लाठी पाटी, फायर पार्टी, रिजर्व पाटी, फस्ट ऐड, वीडियों ग्राफी की पार्टियों ने हिस्सा लिया। बलवा ड्रिल के दौरान जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
― Advertisement ―
महंगाई की मार और गैस किल्लत के बीच पिसती आम जनता
देश में बढ़ती गैस किल्लत और महंगाई ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। जमाखोरी और प्रशासनिक विफलताओं के बीच गरीब और मध्यम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है।
बलवाइयों से निपटने को जिला पुलिस ने किया गया बलवा ड्रिल अभ्यास

Previous article
Next article


