Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबरातियों की पिटाई से घायल अण्डा विक्रेता की मौत

बरातियों की पिटाई से घायल अण्डा विक्रेता की मौत

जौनपुर धारा,शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत बड़ागांव में अण्डा विक्रेता पिता गोविंद अग्रहरि एवं पुत्र अनुराग अग्रहरि को बारातियों ने पीट कर लहूलुहान कर दिया था। बीएचयू के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान गोविंद अग्रहरि की रविवार भोर में मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। फिलहाल गोविंद की मौत से ग्रामीणों में बेहद आक्रोश है। वहीं पुत्र अनुराग अग्रहरि की हालत गम्भीर बताई जाती है। ज्ञातव्य हो कि शुक्रवार की देर रात अरगुपुर खुर्द गांव में जा रही बारात की एक चार पहिया वाहन दुकान के पास रुका। उसमे से छह सात की संख्या में निकले अज्ञात मनबढों ने दुकान पर पहुंचकर उबाला अंडा और आमलेट मांगा। दुकान पर भीड होने की वजह से थोडी देर मे देने की बात कही तो गुस्साए मनबढों ने हंगामा कर दिया। मना करने पर मनबढ़ युवकों ने लाठी डंडे से बडागांव निवासी गोविंद अग्रहरि पुत्र छोटेलाल अग्रहरि व अनुराग अग्रहरि पुत्र गोविंद अग्रहरि को पीटकर घायल लहूलुहान कर दिया था। इस बाबत कोतवाली प्रभारी तारकेश्वर राय ने बताया कि बारात खेतासराय से अरगुपुर खुर्द जा रहा था। सुल्तानपुर जनपद अखंड नगर थाना क्षेत्र के लड़का पक्ष से बारात में शामिल होने फार्च्यूनर गाड़ी से बड़ागांव अण्डा विक्रेता की दुकान पर पहुंचे थे। फिलहाल गाड़ी व दो युवकों को गिरफ्त में लिया गया है। सात आठ अज्ञात के विरूद्ध 307 का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसे हत्या की धारा 302 में तब्दील कर दिया गया। मामले को गम्भीरता से लिया गया है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु दबिश दी जा रही है।