जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कुशहा द्वितीय गांव मे सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर प्रसाद का वितरण किया गया। प्रसाद वितरण के बाद जागरण का आयोजन किया गया। जिसमे भजन गायक विनोद चौबे ने ‘सजा दो घर को मंदिर सा मेरे सरकार आए हैं, ‘निमिया के डाल मैया डाले ली झुलनवा हो, भजन गायक हरिओम तिवारी ने ‘आज अंगना पधारो श्री गणेश जीष्ठ, ‘केसरिया माई के चुनरी लाई बना’ प्रस्तुत कर लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूजा ने ‘मेरी अंखियों के सामने ही रहना मां शेरोवाली जगदंबेष्ठभजन प्रस्तुत कर तालिया बटोरी। भजन गायक पुष्पमित्र दुबे के द्वारा प्रस्तुत भजन ‘बम बम बोल रहा है काशी’ पर उपस्थित भक्तगण खूब थिरकते दिखाई दिए। शिवा झाँकी ग्रुप ने शिव तांडव, माँ काली, राधा-कृष्ण सहित विभिन्न झाँकी प्रस्तुत कर लोगो का मन मोह लिया। इस मौके पर अशोक दुबे, अरविन्द दुबे, आनंद दुबे, वरूण सिंह, संदीप सिंह, आशीष दुबे, गोलु सिंह सहित लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
‘बम बम बोल रहा है काशी’ पर खूब थिरके भक्त


