- नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि विरेन्द्र सिंह बंटी रात में बैठे धरने पर
जौनपुर धारा, शाहगंज। नगर क्षेत्र की बेपटरी विद्युत व्यवस्था से आजीज आकर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विरेन्द्र सिंह बंटी ने सभासदों के साथ पावर हाउस पर धरने पर बैठ गए। विद्युत विभाग के विरुद्ध जमकर लानत सलामत हुआ। बंटी के साथ आधा दर्जन सभासद समेत समर्थक मौजूद रहे। मालूम हो कि गुरुवार की रात से टाउन वन फिडर में आये खराबी के चलते आपूर्ति ठप्प हो गयी। जिसके कारण आधे नगर के लोग बिजली पानी से महरूम हो गये। शुक्रवार देर रात तक आपूर्ति न चालू होने पर समर्थकों संग बंटी 132 केवीए के गेट पर धरने पर बैठ गए। उच्चाधिकारियों के आश्वासन व आपूर्ति बहाल होने पर धरना समाप्त हुआ। इस दौरान सभासद राम प्रसाद अग्रहरि, अर्पित जायसवाल, मनीष जायसवाल, आशुतोष कुमार डम्पी, मनोज अग्रहरि, राम मिलन, अमन सोनी, श्रेयांस गुप्ता, अंकित कुमार आदि मौजूद रहे।



