Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

छुट्टा गोवंश बने जानलेवा, एक साल में चार लोगों की मौत

खुटहन क्षेत्र में छुट्टा गोवंश किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ सुरक्षा के लिए भी चुनौती बन रहा है। ग्रामीणों के अनुसार एक साल में चार लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हुए हैं।
Homeअपना जौनपुरचालीस लाख की लागत से बनकर तैयार हो रहा है अमृत मान...

चालीस लाख की लागत से बनकर तैयार हो रहा है अमृत मान सरोवर

  • शिवलिंग व शंकर जी की मूर्ती के लिए जन-जन का सहयोग

जौनपुर धारा, मुफ्तीगंज। स्थानीय विकास खंड के परौवां गांव में प्रधानमंत्री योजना के तहत अमृत मान सरोवर का कार्य मनरेगा से चालीस लाख की लागत से कराया जा रहा है जो प्रगति पर है।

शिवलिंग व शंकर जी की मूर्ती, हनुमान जी की मूर्ती ब्लाक के मनरेगा के लेखाकार रचित कपूर के सहयोग, ग्राम प्रधानों के सहयोग और रोजगार सेवकों के सहयोग से लाया गया। ग्राम निधि से बच्चों का झूला, सुबह योगा करने के लिए कई प्रकार की मशीने ग्राम प्रधान रामसरन सरोज द्वारा लाया गया है। तालाब में दो नाव आयी है। गांव के बच्चे बुजुर्ग नाव में बैठ कर आनन्द ले रहे हैं। मनरेगा के लेखाकार रचित कपूर ने बताया कि जब प्रधानमंत्री अमृत मान सरोवर योजना आयी तो  परौवां गांव का लुक देखकर चयन किया गया। ग्राम  प्रधान को प्रेरित किया गया अब इसको इतना स्वरूप दे दिया जायेगा कि यह पर्यटन स्थल से कम नहीं होगा। ग्राम प्रधान और लेखाकार रचित कपूर ने बताया कि जन जन के सहयोग से इस अमृत मान सरोवर को ब्लाक में नहीं पूरे उ.प्र. में बिख्यात हो।