Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरबच्चों से न मंगाएँ मादक पदार्थ : सूरज विश्वकर्मा

बच्चों से न मंगाएँ मादक पदार्थ : सूरज विश्वकर्मा

  • मासिक टेस्ट में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले हुए सम्मानित
  • अभिभावकों के साथ की गई आवश्यक बैठक

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। नगर के मोहल्ला गुड़ाहाई स्थित निःशुल्क पाठशाला में रविवार को मासिक टेस्ट में अच्छे अंक पाने वाले बच्चों को उनके माता पिता द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया और अभिभावकों के साथ आवश्यक बैठक हुई व विभिन्न मुद्दों पर गंभीरता से वार्तालाप किया गया। बताते चलें कि मुंगराबादशाहपुर नगर के मोहल्ला गुड़ाहाई मलिया का गोड़ा में नगर के युवाओं द्वारा संचालित निःशुल्क गुरूकुलम् पाठशाला में बीते 25जुलाई को हुए मासिक टेस्ट में अच्छे अंक लाने वाले बच्चों को उनके माता पिता द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें और परिश्रम व लगन से पढ़ने के लिए प्रेरित किया और पाठशाला परिवार को हृदय से आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम के दौरान पाठशाला परिवार ने अभिभावकों के साथ विभिन्न गंभीर मुद्दों पर वार्तालाप किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए पत्रकार सूरज विश्वकर्मा ने कहा कि माता पिता को तय करना है कि बच्चे किस परिवेश और किन वातावरण में पढ़ाई करेंगे। समाज में इस समय क्या चल रहा है यह सब जानते हैं। अब हम और आप मिलकर एक अच्छे समाज के निर्माण की रूपरेखा व अच्छा वातावरण और परिवेश तैयार करना ह जिससे बच्चे अच्छी शिक्षा ग्रहण करेंगे। इसके लिए सबसे पहले आपको अपने बच्चों से किसी मादक पदार्थों न मंगाएंगे। घर में या कहीं पर भी अगर बच्चे हैं तो वहां पर अभद्र भाषा का प्रयोग न करें,  ताकि बच्चों पर इन सबका प्रभाव न पड़े और उन्हें अच्छा वातावरण प्राप्त होता रहे। इसके साथ यह भी जरूरी है कि बच्चे एक दो घंटे आपके सानिध्य में पढ़ाई करें और उनकी सहायता करें व बराबर उनके स्कूल और कोचिंग संस्थान में जाकर उनकी पढ़ाई के संबंध में जानकारी प्राप्त करें। बच्चों को मोबाइल फोन से जितना अधिक हो सके दूर रखें और मोबाइल गेम खेलने की बजाए क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो, बॉलीबाल आदि जमीनी खेल खेलने की सलाह दें व प्रेरित करें, ताकि बच्चों का शारिरिक व मानसिक विकास हो। शिवम दुबे ने कहा कि बच्चे भोजन से पूर्व अच्छे से हाथ धुलें, कड़ी धूप में बाहर न निकलें, अधिक पानी पियें, तरल पदार्थ और प्रोटीन विटामिन युक्त भोजन परोसें और समय से नींद लें व उठें, अच्छे स्वास्थ्य के लिए। अन्त में पाठशाला परिवार ने अभिभावकों को ह्रदय से आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह सब आपके आशीर्वाद से संभव हुआ है। मेडल जीतने वाले बच्चे अंश श्रीवास्तव, हिमांशु पुष्पाकार,  अभिषेक, अनन्या गुप्ता, दिव्यांशी सरोज, राज सरोज रहे।