Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनहाते समय तालाब में डूबकर दो की मौत, गांव में पसरा मातम

नहाते समय तालाब में डूबकर दो की मौत, गांव में पसरा मातम

  • जलाभिषेक के बहाने मामा-भांजे को बेलवाईं मंदिर खींच ले गयी मौत

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र में घर से हंसी खुशी माहौल में तैयार होकर भगवा वस्त्र धारण कर बाइक पर सवार मामा भांजे कंधे पर कांवड़ लटकाए सुल्तानपुर जिले के अखंडनगर थाना क्षेत्र के बेलवाई शिव मंदिर की ओर जब रवाना हो रहे थे तो उनकी आस्था और श्रद्धा देख परिजनों मे खुशी का माहौल था। वे कुछ दूर तक उन्हें बिदा करने के लिए साथ साथ चलते भी रहे। उन्हें क्या पता था कि यह यात्रा उन दोनों के जीवन की अंतिम यात्रा साबित होगी। उनकी खुशियां तब मातम में बदल गई जब देर रात सूचना मिली कि दोनों तालाब में नहाते समय काल कवलित हो गये। मनहूस खबर से दोनों परिवारों के लोग दहाड़े मारकर रोने बिलखने लगे। दुखद घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। नगवां गांव निवासी 23 वर्षीय मोहित उपाध्याय पुत्र जगदंबा के घर रविवार को बाइक से उनका नाती 18 वर्षीय आनंद निवासी छबवा परासिन कोतवाली शाहगंज आया था। उसने अपने मामा मोहित से बेलवाई शिव मंदिर पर जलाभिषेक की इच्छा जाहिर की। मोहित भी राजी हो गया। दोनों बाजार से कांवड़ खरीद भगवा परिधान में घर से रवाना हो गए। रात लगभग साढ़े दस बजे दोनों मंदिर पहुंच गए। बाइक खड़ी कर दोनों तालाब में नहाने चले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नहाते समय आनंद गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख मोहित बचाने चला गया। दोनों गहरे पानी में डूब गए। रात भर उनका शव पानी में पड़ा रहा। प्रसाशन द्वारा भी शव निकालने की कोई कवायद नहीं की गई। सोमवार मृत मोहित के चाचा ग्राम प्रधान रामकुमार उपाध्याय पिलकिछा गांव से गोताखोर ले जाकर शव बाहर निकलवाये। आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों का शव पीएम हेतु सुल्तानपुर के जिला चिकित्सालय ले जाया गया। एक साथ दो मौतों की खबर गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख पुकार मच गयी। माता विनीता देवी पुत्र और नाती के खोने के गम में रोते रोते बेहोश हो जा रही है। पिता जगदंबा की हालत विक्षिप्त सी हो गई है। बृद्ध हो चुके दादा सोमनाथ उपाध्याय पोते का नाम लेकर जोर जोर से बुलाकर रो पड़ते हैं।