Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबच्चों ने सजाया विघ्नहर्ता दरबार तो, श्रद्धालुओं ने किया डांडिया नृत्य

बच्चों ने सजाया विघ्नहर्ता दरबार तो, श्रद्धालुओं ने किया डांडिया नृत्य

नगर के कटरा त्रिमुहानी पर छोटे छोटे बच्चों ने बेहद परिश्रम कर सजाया गणपति पंडाल

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। नगर में रविवार की देर शाम श्री विनायक गणपति पूजा समिति के दरबार में आयोजित भक्तिमय डांडिया कार्यक्रम में श्रद्धालु झूम उठे। स्थानीय क्षेत्र के कटरा मोहल्ले में छोटे-छोटे बच्चों ने रंग बिरंगी झालरों से विघ्नहर्ता गणपति का पंडाल सजाया है जो आकर्षण का केंद्र बना रहा।

बताते चलें कि क्षेत्र में जगह-जगह चल रहे गणेश चतुर्थी महोत्सव में इन दिनों डांडिया व गरबा नृत्य की धूम मची है। समारोह स्थलों पर रात में महिलाएं डांडिया नृत्य का आनंद लेती नजर आती हैं। वहीं पूजा पंडालों में मौजूद महाआरती में शामिल महिलाओं ने विघ्नहर्ता भगवान श्रीगणेश की पूजा-अर्चना के बाद डांडिया में भी बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी ले रहीं हैं। इसी क्रम में मुंगराबादशाहपुर नगर के मोहल्ला गुड़ाहाई में रंग-बिरंगे झालरों और लाइटिंग से सजे श्रीविनायक गणपति पूजा समिति के द्वारा दरबार में भव्य डांडिया का आयोजन किया गया। गुजराती डांडिया गीतों के साथ कई प्रसिद्ध गीतों पर डांडिया के साथ नृत्य किया। जिसमें काफी महिलाओं ने भाग लिया। प्राची गुप्ता, स्नेह गुप्ता, ज्योति गुप्ता, खुशी गुप्ता, कुमकुम गुप्ता, स्वेच्छा गुप्ता, सत्यभामा देवी, ममता देवी, रीता देवी, दीपाली गुप्ता, माही गुप्ता व श्रिया गुप्ता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं भक्तिमय आयोजन में भावविभोर होकर झूमते नजर आए। आयोजन को देखने के लिए गणपति पंडाल में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। इस अवसर पर पूजा समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

छोटे छोटे बच्चों ने सजाया विघ्नहर्ता का भव्य दरबार

नगर के कटरा मोहल्ले में छोटे छोटे बच्चों ने मिलकर दिन रात अथक परिश्रम कर विघ्नहर्ता गणपति का पंडाल रंग बिरंगी झालरों व लाइटों से भव्य और आकर्षक बना दिया है जो लोगों को अपने आप ही खींच लिए जाता है। सुंदरम जायसवाल, सत्यम, उज्वल, शिवम, आकाश, प्रिंस, यश, अभय, रौनक आदि ने बताया कि एक सप्ताह पहले से साज सज्जा का काम शुरू किया जाता है और हम सब पढ़ाई के साथ-साथ पंडाल को भव्य सजाने संवारने का काम करते हैं। ताकि पढ़ाई बाधित न हो। उन्होंने बताया कि इस कार्य में परिवार भी उनकी सहयोगी बनकर काम में बच्चों के साथ हाथ बंटाते हैं। सुबह शाम बप्पा की आरती की जाती है और श्रद्धालुओं में प्रसाद का भी वितरण किया जाता है। वहीं लोगों ने भी बच्चों के उत्साह की भूरि भूरि प्रशंसा की।