Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरबच्चों की पिटाई का विरोध करने पर मां को पीटकर किया लहूलुहान

बच्चों की पिटाई का विरोध करने पर मां को पीटकर किया लहूलुहान

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत मड़वा मोहिद्दीनपुर गांव में बच्चों की पिटाई का विरोध करने पर दबंग युवक ने मां को पीटकर किया। लहूलुहान पड़ोसी युवक ने घायल महिला को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। क्षेत्र के मड़वा मोहिद्दीनपुर गांव निवासी 32वर्षीय रीता पत्नी राम सुवारथ का देवर रविवार की देर शाम को मामूली विवाद के चलते रीता के बच्चों को बांस से पिटाई कर रहा था। खेत से घर आई मां के विरोध करने पर  दबंग युवक ने महिला को लाठी से पीटकर लहूलुहान कर दिया। महिला वâी चीख पुकार सुनकर पड़ोसियों ने उक्त घायल महिला को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त महिला की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहीं पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दोषी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर युवक की तलाश कर रही है।