Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरगहना कोठी ने किया 18वां विशाल भण्डारा का आयोजन

गहना कोठी ने किया 18वां विशाल भण्डारा का आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर के प्रतिष्ठित व्यवसाई गहना कोठी परिवान ने अपने कोतवाली चौराहा स्थित फर्म सावन माह में रविवार को 18वां वार्षिक विशाल भण्डारा का आयोजन किया। भंडारा में देर रात तक हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। फर्म के अधिष्ठाता विवेक सेठ मोनू ने भंडारा का शुभारंभ करते हुए कहा कि सावन माह में मेरे फर्म की शुरूआत हुई थी। भगवान शिव की कृपा से हमारी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती चली आ रही हैं। यह भंडारा 18वर्षों निरंतर से होता रहा है और यह गहना कोठी परिवार के लिये एक परम्परा बन गई है। उक्त अवसर पर विनीत सेठ ने कहा कि शिव ही कलयुग में ऐसे देवता हैं, जो भक्तों के सभी कष्टों को दूर करते हैं। शिव की उपासना करने से समस्त कष्टों से मुक्ति मिलती है। अत: इस तरह के धार्मिक कार्यक्रम से मानव में सद्भाव पैदा होता है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व शनिवार को अखण्ड श्रीरामचरित मानस पाठ का शुभारंभ किया गया जिसका रविवार को हवन पूजन व विशाल भण्डारे के साथ समापन हुआ। भण्डारे मे हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण गूंजायमान रहा। भंडारे में आए हुए भी लोगों का स्वागत विशाल सेठ, विपिन सेठ ने किया।  इस अवसर पर हर्षित सेठ, हार्दिक सेठ, आयुष सेठ, उज्जवल सेठ, हरि सेठ, वेदांश सेठ सहित परिवार के समस्त सदस्य व स्टाफ उपस्थित रहें।