Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबगैर वृक्ष के जीवन की संकल्पना नहीं

बगैर वृक्ष के जीवन की संकल्पना नहीं

  • टीडी पीजी कालेज में पौधरोपण के लिए बैठक में हुई चर्चा

जौनपुर धारा, जौनपुर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निर्देशित वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम के तहत गुरूवार को तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग में बैठक राष्ट्रीय सेवा योजना की वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. माया सिंह एवं समाजशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. हरिओम त्रिपाठी के संयोजकत्व में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 22 जुलाई को राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा पोषित गांव कुद्धुपुर में पौधरोपण कार्यक्रम के लिए चर्चा हुई। राष्ट्रीय सेवा योजना की वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी माया सिंह ने शासन द्वारा निर्धारित स्लोगन ‘पर्यावरण रक्षा कर पाओ जीवन का अमरदान, पर्यावरण है हमें प्रकृति द्वारा दिया गया वरदान’ पर चर्चा करते हुए पौधरोपण कार्यक्रम पर प्रकाश डाला। डॉ. हरिओम त्रिपाठी ने कहा की वृक्ष जीवन प्रदाता हैं, वगैर वृक्ष के जीवन की संकल्पना नहीं की जा सकती है। कार्यक्रम में वीर  बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विपिन सिंह, डॉ. शैलेंद्र सिंह वत्स, डॉ. जीतेश सिंह, कुद्धूपुर के ग्राम प्रधान एवं कर्मचारी विक्की सिंह आदि लोग उपस्थित रहें।