जौनपुर धारा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के कोटवार बाजार जंगीपुर खुर्द मार्ग पर रोड के बगल बंजर जमीन पर अवैध कब्जा कर रहे थे जिसमे मुख्यमंत्री पोर्टल पांच बार आइजीआरएस डालकर शिकायत की गई। चार बार एसडीम को प्रार्थना पत्र देकर बंजर जमीन पर अवैध कब्जा का शिकायत की जाने के एसडीएम ने तहसीलदार को आदेश दिए की मौके पर पहुंचकर कब्ज़ा को रोककर जमीन खाली कराई जाए। जानकारी के अनुसार कोटवार बाजार जंगीपुर खुर्द मार्ग पर रोड के बगल बंजर जमीन पर बगल के किरन देवी पत्नी महेंद्र कुमार ने प्रधानमंत्री आवास योजना बना रहे थे कि इसपर पांच बार मुख्यमंत्री पोर्टल पर आईजीआरएस डालकर शिकायत की गई और एसडीम सदर को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की गई थी। बंजर जमीन पर लोग अवैध कब्जा कर रहे हैं। जिसमें एसडीएम के आदेश पर तहसीलदार सौरभ कुमार कानूनगो लेखपाल और सरायख्वाजा प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह ने मय फॉर्स मौके पर पहुंचकर के जमीन की पैमाइस कराकर बंजर जमीन में हो रहे अवैध कब्जा को जेसीबी से खाली करवाया और तहसीलदार ने कहा कि उस बंजर जमीन पर आर सी सेंटर बनाया जायेगा।
― Advertisement ―
ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
बंजर जमीन पर हो रहे अवैध कब्ज़ा को खाली करवाया गया



