― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरअयोध्या राम मंदिर मॉडल बनाने वाली टीम को प्रथम पुरस्कार

अयोध्या राम मंदिर मॉडल बनाने वाली टीम को प्रथम पुरस्कार

  • श्रीगणेश चिल्ड्रन एकेडमी में आयोजित हुआ विज्ञान प्रदर्शनी एवं मेला

जौनपुर धारा, जौनपुर। करंजाकला क्षेत्र के ककोर गहना में गणेश चिल्ड्रन एकेडमी में विज्ञान प्रदर्शनी एवं मेला का आयोजन किया गया। जिसमें राम मंदिर का माडल बनाने वाले छात्र को प्रथम पुरस्कार मिला और 100 छात्र-छात्राओ सम्मानित किया गया। बता दें कि विज्ञान प्रदर्शनी एवं मेला में करीब डेढ़ सौ छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया और अपने-अपने द्वारा बनाए मॉडल एवं चित्रकारी की प्रदर्शनी लगाकर प्रस्तुति की। जिसमें निर्णायक मण्डल ने सभी छात्रों को बनाए गए मॉडल को देखा और अयोध्या का राम मंदिर बनाने वाले प्रियांशु मौर्य छात्र टीम को पहला पुरस्कार व स्कूल मॉडल बनाने वाले को स्वेजल पाल टीम को दूसरा व इण्डिया गेट बनाने वाले नीरज यादव टीम को तीसरा पुरस्कार मिला। टॉप-10 मे सफल छात्रों को शील्ड प्रदान किया गया।  90 छात्रों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुरस्कार का वितरण मुख्य अतिथि बैंक ऑफ बड़ोदा शंकरमंडी के मैनेजर राजेश सिंह ने किया। उन्होंने छात्रों का उत्साह वर्धन किया और कहा कि आने वाले दिनों में देश के लिए वह कुछ बड़ा करें। इस अवसर पर प्रबंधक त्रिभुवननाथ मौर्य, प्रधानाचार्य शिवम मौर्य, सतीश चंद्र मौर्य, संदीप प्रजापति, बेबी गुप्ता, डेजी कुमारी, अनिता प्रजापति, दुर्गावती, राकेश कुमार यादव मौजूद रहे।

Share Now...