जौनपुर धारा, जौनपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जनपद के विकासखंड सिकरारा की ग्राम पंचायत पुरा बघौला, रामनगर की ग्राम पंचायत मैनपुर और नारायणपुर, बरसठी की ग्राम पंचायत भन्नौर और भदरांव, मछलीशहर की ग्राम पंचायत अगहुआ और चौकीकला, महराजगंज की ग्राम पंचायत बाभनपुर और बनबिरपुर, बदलापुर के ग्राम पंचायत रारीकला और रारीखुर्द, शाहगंज की ग्राम पंचायत कडैला और खजुरा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोकसभा क्षेत्र मछलीशहर के ग्रामसभा अगहुआ में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद बीपी सरोज सम्मिलित हुए। सांसद द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित करते हुए स्वास्थ्य शिविर का अवलोकन किया व उपस्थित जन-मानस को संबोधित किया गया और गभर्वती महिलाओं की गोदभराई एवं बच्चों को अन्नप्राशन कराया गया और उपस्थित लोगो को विकसित भारत हेतु संकल्प दिलाया गया। आज स्वास्थ्य शिविर में कुल 139991 लोगों की जांच की गयी। जिसमें 89697 लोगो की टी.बी.की जांच की गयी। 2523 सिकल सेल एनीमिया की जांच की गयी, पीएम उज्ज्वला योजना के 1877 नये व्यक्तियों का नामांकन किया गया। 389879 लोगों ने देश को विकसित बनाने का संकल्प लिया। बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण, पीएम किसान योजना में नया पंजीकरण, ई-केवाईसी की सुविधाओं से ग्रामवासियों को आच्छादित किया गया। सहकारिता विभाग के अन्तर्गत ग्रामीणों को सहकारी समिति का सदस्य बनाकर प्रमाण पत्र देते हुए उन्हें लाभान्वित किया गया। रासायनिक उर्वरकों के वैकल्पिक उर्वरकों जैसे ड्रोन के माध्यम से नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के प्रयोग का प्रदर्शन व प्रचार-प्रसार किया गया। कृषि विभाग द्वारा जागरूकता स्टॉल लगाते हुए विभिन्न कृषि, कृषक आधारित योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत प्रमाण पत्र वितरित किया गया।कृषि विभाग द्वारा मृदा परीक्षण, प्राकृतिक खेती, श्रीअन्न/मिलट्स की उपयोगिता, स्थानीय कृषि उत्पादन संगठनों के उत्पादन के प्रति प्रदर्शनी रबी अभियान के अन्तर्गत प्रगतिशील कृषकों द्वारा उच्च उत्पादकता प्राप्त करने हेतु संवाद कार्यक्रम किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत स्टॉल के माध्यम से चिकित्सा परीक्षण एवं आयुष्मान कार्ड वितरण किया गया।पशुपालन विभाग के स्टॉल के अन्तर्गत पशुओं सामयिक टीकाकरण व रोगों के बारे में कृषकों को जागरूक किया गया।आपूर्ति एवं विपणन विभाग के स्टॉल के अन्तर्गत पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गतन निःशुल्क राशन एवं पीएम उज्ज्वला योजना पर प्रकाश डाला गया।
― Advertisement ―
ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
स्वास्थ्य शिविर में कुल 139991 लोगों की हुई जांच



