- 300 से अधिक युवकों को फोटोग्राफी व सिनेमैटोग्राफी की दी ट्रेनिंग
जौनपुर धारा, जौनपुर। स्वतंत्र फोटोग्राफर एसोसिएशन जौनपुर इकाई के पदाधिकारियों ने रविवार तथा सोमवार को अभियान चलाकर 300 से अधिक युवकों को फोटोग्राफी तथा सिनेमैटोग्राफी की ट्रेनिंग दिया। फोटोग्राफर एसोसिएशन के इस मुहिम को जनपद के भू राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद सिंह तथा समाजसेवी राकेश श्रीवास्तव ने सिपाह में स्थित सत्यम लान में बतौर मुख्य अतिथि फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान खुटहन, शाहगंज, चंदवक, केराकत, मल्हनी, मछलीशहर, मड़ियाहूं, बदलापुर तथा अन्य जगहों से तमाम युवक फोटोग्राफी की कला तथा आधुनिक समय में इस कला से रोजगार पाने की ट्रेनिंग लिया। फोटोग्राफी के पारंगत डॉक्टर ए.के.सिंह तथा जानेमाने सिनेमातोग्राफर के एक्सपर्ट प्रदीप गुप्ता ने युवकों को 2 दिन की ट्रेनिंग देकर हमें इस क्षेत्र के तमाम जानकारी दिया। ट्रेनिंग के लिए जनपद के जाने-माने एक्टर कृष्णा तथा निधि सिंह दूल्हा दुल्हन के रूप में मॉडल बनकर सहयोग प्रदान किया।संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, जिला अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, जिला प्रभारी शशिकांत यादव, कोषाध्यक्ष विनोद अग्रहरी, महासचिव नागेंद्र सिंह,उपाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्रजेश खरे, सचिव गन्ना साहू, प्रमुख सलाहकार चंदन श्रीमाली, राजिंदर सिंह, आशीष श्रीवास्तव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

