Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने गोमती सेतु का किया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कलीचाबाद से प्यारेपुर तक गोमती नदी पर बने सेतु का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
Homeअपना जौनपुरसघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ

सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ

जौनपुर धारा, जलालपुर। क्षेत्र के रेहटी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में तीन माह तक चलने वाले टीकाकरण को लेकर सघन मिशन इंद्र धनुष कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। सोमवार को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मछलीशहर जिला उपाध्यक्ष बृजेश सिंह ने फीता काटकर सघन मिशन इंद्र धनुष कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी अधीक्षक डाक्टर आलोक कुमार सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम के दौरान तीन महीने तक अभियान में अगस्त माह के सात से बारह अगस्त, सितंबर ग्यारह से सोलह सितंबर और अक्टूबर माह मे नौ अक्टूबर से चौदह अक्टूबर तक चलाया जायेगा। शून्य से पांच साल तक के बच्चे व गर्भवती महिलाएं जो टीकाकरण से वंचित रह गये हैं उन्हें इस अभियान के तहत चिन्हित कर टीका लगाया जायेगा। शुभारम्भ के दौरान उपस्थित लोगों मे रमेश सिंह, शैलेन्द्र सिंह, डाक्टर विनय सिंह, राकेश चौबे, आशुतोष सिंह, शैलेन्द्र सिंह, स्वपन सिंह, प्रदीप तिवारी आदि मौजूद रहे।